MEANING OF WORD-SCOUT AND POST GIVEN IN SCOUTING

स्काउट शब्द का अर्थः-  
                      गुप्तचर भेदिया जासूस फौज में जो चुस्त चालाक साहसी हो रास्ता बनाने नदी नालों पर पुल बनाने संकेतों द्वारा संवाद भेजने घायलों की प्राथमिक चिकित्सा करने तथा शत्रु की गति-विधियों का पता अपने अधिकारियों को देने का काम करते है उन्हें ‘‘स्काउट’’ कहा जाता है।

यह देश भक्त, बहादुर, फुर्तीले, सक्रिय, बुद्धिमान, अग्रमामी तथा दूरदर्शी
   नागरिकों का निर्माण करने वाली संस्था है। उत्तम नागरिकता की पाठशाला है। खाली समय का सदुपयोग एक शिक्षिक आन्दोलन है एक स्वैच्छिक अशासकीय संगठन है एक खेल, किन्तु शिक्षा प्रद खेल है प्रसन्नतादायक वातावरण है। व्यक्ति का चारित्रिक विकास, स्वास्थ्य और शारिरिक विकास कौशल का विकास कर समाज सेवा और ईश्वर के प्रति कर्तव्य बोध कराने वाली अद्वितीय संस्था.


Post Given in Scouting:- 


                                        किसी संस्था में जहाँ कब पैक / बुलबुल फ्लाॅक, स्काउट दल/गाइड कम्पनी और रोवर क्रू/रेंजर टीम की तीनों यूनिट पंजीकृत तथा कार्यशील हों उसे एक पूर्ण गु्रप कहा जाता है। उक्त तीनों यूनिट एक परिवार की भाँति कार्य करती है, जिनके परिवार का मुखिया एक अधिकार- पत्र प्राप्त स्काउटर/गाइड होता है जिसे ग्रुप लीडर कहते है। तीनों यूनिट के अधिकार पत्र प्राप्त स्काउटर्स/गाइडर्स अपनी यूनिट के प्रशिक्षण के लिये उत्तरदायी होते है।

गु्रप के संचालन एवं सहयोग के दिये दो सदन होते है।

गु्रप काउन्सिल- जिसमें सभी अधिकार-प़ प्राप्त यूनिट लीडर्स होते है। जो प्रशिक्षण पक्ष के लिये उत्तरदायी होते है। ग्रुप कमेटी जिसमें अभिभावक, भारत स्काउट्स/गाइड्स फैली के प्रतिनिधि तथा गु्रप लीडर होते है जो गु्रप के सुसंचालन हेतु व्यवस्था करते है। जहाँ एक से अधिक दल/कम्पनी अथवा यूनिट हों वहा वरिष्ठ यूनिट लीडर, गु्रप लीडर का कार्य भी करता है जिसे गु्रप लीडर का अधिकार पत्र प्रदान किया जाता है।

गु्रप संगठन

ग्रुप लीडर (सभापति)                                    1.     अध्यक्ष (चयनित)
अधिकार-पत्र प्राप्त यूनिट लीडर्स                     2.        गु्रप लीडर (सचिव)
अभिभावक
भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स फैलो

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

स्काउट गाइड की प्रतिज्ञा, कार्य क्षेत्र, उददेश्य, सिद्धान्तः-

SCOUT LAWS IN ENGLISH AND HINDI

SCOUT GUIDE BADGE, LEFT HAND SHAKE AND ROPE